National Testing Agency (NTA) जल्द ही नीट यूजी(NEET UG) के लाखों छात्रों के परिणाम (NEET Result 2022) का इंतजार खत्म कर देगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 21 अगस्त को NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST UG का परिणाम किया जा सकता है।

अभी तक एनटीए(NTA) की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

जो भी छात्र नीट यूजी परीक्षा में शामिल थे वे आधिकारी वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख पाएंगे।

 नीट यूजी(NEET UG) परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। रिजल्ट (NEET UG Result 2022) से पहले आंसर की भी जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

नीट रिजल्ट 2022 कैसे चेक करें, आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-- 1. रिजल्ट के लिए सबसे पहले आधिकारी वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें। 2. वेबसाइट पर विजिट करने के बाद दूसरे चरण में होमपेज पर NEET UG 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

3. रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करना होगा। 4. सबमिट करने के बाद NEET UG का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. अब रिजल्ट को चेक करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक कॉपी भी रख लें।