अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जानऐ इस फिल्म में क्या है खास।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जानऐ इस फिल्म में क्या है खास।

खिलाड़ी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आपलोग अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी नजर आने वाली हैं।

 'रामसेतु' फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी है। अरुणा भाटिया, लाइका प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा द्वारा संयुक्त रूप से इसे प्रोड्यूस किया गया है।

अक्षय कुमार ने खुद का ऑफिशियल अकाउंट से फिल्म 'रामसेतु' का ट्रेलर शेयर किया हैं। साथ ही खिलाड़ी अक्षय कुमार ने लिखा है कि 'आपको RamSetu की पहली झलक पसंद आई, आशा है कि आप ट्रेलर को और भी प्यार दिखाएंगे'। अक्षय कुमार की लाखों में फैन फॉलोइंग उनका ये ट्रेलर पसंद आ रहा है।

फिल्म की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट पर आधारित है। इस फिल्म के नाम से ही साफ है कि इसकी कहानी रामसेतु के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी, जो एक दमदार विषय है और इसकी तलाश में अक्षय कुमार निकल पड़े हैं।

2 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर में खूब सारा एक्शन, थ्रिलर और रोमांच दिखाया गया है। इस ट्रेलर में अक्षय कुमार की एक्टिंग को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

'रामसेतु' फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।